Gangapar News: बीआरसी में भरे पानी को निकालने का प्रयास शुरू

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: बीआरसी परिसर में भरे पानी का निकालने का प्रयास शुरू मेजा। कई घंटे तक हुई वारिश से ब्लाक संसाधन केन्द्र मेजा में लगभग तीन फीट बरसात का पानी भर गया था,

Gangapar News: बीआरसी में भरे पानी को निकालने का प्रयास शुरू

Gangapar News: कई घंटे तक हुई बारिश से ब्लॉक संसाधन केन्द्र मेजा में लगभग तीन फीट बरसात का पानी भर गया था, जिसे निकालने के लिए पंप मशीन लगाई गई है।

जल निकासी की समस्या

ब्लाक संसाधन केन्द्र मेजा के कर्मचारी रोहित तिवारी ने बताया कि भारी बारिश व जल जमाव के कारण शिक्षक व शिक्षिकाओं को बीआरसी पर दिया जाने वाला प्रशिक्षण दो दिनों से स्थगित चल रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीआरसी परिसर में भरा काफी पानी पंप मशीन लगाकर बाहर कर दिया गया है, फिर भी जल निकासी का रास्ता बंद होने से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो ब्लाक संसाधन केन्द्र के जल निकासी वाले रास्ते को कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों ने अवैध तरीके से बंदकर रखा है। जिससे जल जमाव की यह स्थिति हो गई है। शासन व विभाग के निर्देश पर एफएलएन का प्रशिक्षण चल रहा है। तीसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार से प्रारंभ होना था, लेकिन मंगलवार को दिन के बारह बजे तक हुई बारिश के कारण प्रशिक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

भविष्य की योजना

बुधवार को भी बारिश का पानी भरा होने से प्रशिक्षण नहीं हो सका। यदि मौसम साफ हुआ तो गुरुवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा, अब सवाल यह है कि पंप मशीन से पानी निकालने जाने के बावजूद बरसात का पानी परिसर में जमा होने से शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रशिक्षण हाल तक कैसे पहुंच पाएंगे।

सामान्य प्रश्न

भारी बारिश के कारण प्रशिक्षण कब स्थगित हुआ?
प्रशिक्षण मंगलवार को स्थगित हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: बीआरसी में भरे पानी को निकालने का प्रयास शुरू