Gangapar News: गड्ढों में तब्दील सड़कें, बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें
Gangapar News: करछना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़कों की स्थिति बदहाल हो गई है। रामपुर-करछना मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से यातायात में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सुधार और जलनिकासी की मांग की है।

Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। बारिश के साथ ही करछना क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रामपुर से करछना-कोहड़ार मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। रोकड़ी, बरदहा और संजई के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।भीरपुर-लकठहा मार्ग के बसही चौराहे पर भी जलभराव से आवागमन प्रभावित है। करछना-कोहड़ार घाट मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों की स्थिति खराब है। बरदहा गाँव निवासी उमेश प्रसाद मौर्य, राम कैलाश सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने समय रहते सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


