Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsHeavy Rain Causes Continuous Collapse of Mud Houses in Rural Areas
बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी नष्ट

बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी नष्ट

संक्षेप:

Gangapar News - बरसात के मौसम में गरीबों के लिए आफत बन गया है। मांडा क्षेत्र के कच्चे घरों में पानी भर जाने से कई घर गिर गये हैं। किसानों ने धान की खेती दोबारा शुरू करने की कोशिश की लेकिन लगातार बारिश से उनकी फसलें...

Aug 10, 2025 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बरसात से कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों के लिए बरसात का मौसम किसी आफत से कम नहीं होता। मांडा क्षेत्र के बेलहा कला गाँव निवासिनी जै राजी व कंचन देवी तथा परोहनी गाँव निवासी संतोष कुमार गौड़ आदि के घरों में बरसाती पानी भर जाने से कच्चे घर धराशायी हो गये। बार बार हो रही बरसात से किसानों व गरीबों का काफी नुकसान हो रहा है। तमाम किसानों ने किसी तरह दोबारा नात रिश्तेदारों के यहाँ धान के बेहन मंगवाकर धान की खेती शुरु करने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा फिर शुरू हुई बरसात के चलते उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेती पुन: जलमग्न हो गयी और धान के बेहन बरसाती पानी में नष्ट होकर बह गये। क्षेत्रीय तमाम किसानों ने शासन प्रशासन से गिरे मकानों व क्षतिग्रस्त हुई खेती का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।