हीट वेव का अलार्म बजते ही सहमे लोग, मोबाइल पर चेतावनी संदेश
Gangapar News - हीट वेव का अलार्म बजते ही सहमे लोग, मोबाइल पर आया चेतावनी संदेश भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर अचानक लोगों के मोबाइल फो

भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर हीट वेव का अलार्म बजते ही क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। अलार्म के साथ आए चेतावनी संदेश में लिखा था कि “आपके इलाके में अगले 24 घंटे के भीतर गर्मी और बढ़ने की संभावना है।” यह संदेश मिलते ही लोग मौसम के बदले तेवर को लेकर सहम उठे। दोपहर के समय तेज धूप और झुलसा देने वाली लू के बीच मोबाइल पर अचानक अलर्ट टोन बजने से लोग पहले तो घबरा गए, फिर संदेश पढ़ते ही घरों और दुकानों में इसकी चर्चा शुरू हो गई।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने जनजीवन को पहले ही अस्त-व्यस्त कर रखा है। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। ऐसे में हीट वेव अलर्ट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


