
मांडा की तीनों पीएचसी डॉक्टर विहीन, मरीज परेशान
संक्षेप: Gangapar News - मांडा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांडा क्षेत्र में तीन
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांडा क्षेत्र में तीन पीएचसी बनाये गये हैं, लेकिन तीनों पीएचसी इन दिनों डाक्टर विहीन हैं, जिससे लोगों को मजबूरन झोलाछाप डाक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है। 24 वर्ग किमी में फैले जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने विगत बीस साल पहले तीन पीएचसी की स्थापना करोड़ों के लागत से कराई थी। तीनों पीएचसी मांडा सीएचसी से औसत बीस किमी दूरी पर हैं। महेवाकला, केड़वर और दोहथा में खोले गए तीनों पीएचसी डाक्टर विहीन चल रहे हैं। महेवाकला में फार्मासिस्ट और यलटी नियुक्त हैं, लेकिन डाक्टर ने होने से इनकी नियुक्ति का आमजन को कोई लाभ नहीं है।

दोहथा में केवल फार्मासिस्ट और केड़वर पीएचसी केवल चपरासी के भरोसे है। करोड़ों के लागत से निर्मित तीनों पीएचसी शासन की मंशा व जन अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रही हैं। यहाँ तक कि रविवार को आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले में भी मांडा सीएचसी के संविदा कर्मी डाक्टर व स्टाप को भेजकर किसी तरह स्वास्थ्य मेले की लाज बचाई जाती है। डाक्टर विहीन तीनों पीएचसी तालाबंदी के कगार पर हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




