Gangapar News: मांडा सीएचसी का सीएमओ प्रयागराज ने किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: भारतगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष फरा बेगम ने आयुष्मान कार्ड और ई-वैक्सीन योजनाओं का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया और मांडा सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंध को सुदृढ़ करने की महत्ता पर भी बल दिया।

Gangapar News: मांडा सीएचसी का सीएमओ प्रयागराज ने किया औचक निरीक्षण

Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। हर वर्ग को बिना भेदभाव बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व होता है। हमें स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन पूरे मनोयोग के साथ करना चाहिए, जिससे इसका लाभ पीड़ित ग्रामीणों को मिल सके। उक्त विचार भारतगंज नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष फरा बेगम व उनके प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी द्वारा करै आयुष्मान कार्ड व ई- वैक्सीन का शुभारंभ करने के बाद मांडा सीएचसी में सीएमओ प्रयागराज डॉ. एके तिवारी ने व्यक्त किया।भारतगंज में आकिब शकील टंकी, चमन राइन, रवि भूषण द्विवेदी, तौफीक राइन, इरफान आदि ने सीएमओ प्रयागराज को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

मांडा सीएचसी पहुंचने पर सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं के जांच, इलाज व आपरेशन कक्ष का बारीकी से निरीक्षण कर अधीक्षक डाक्टर यूपी सिंह कुशवाहा को आवश्यक निर्देश दिए। ओपीडी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न जांच के बाद सीएमओ ने व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने पूर्व अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह के कार्यों की सराहना भी की। जांच के दौरान अधीक्षक डाक्टर यूपी सिंह कुशवाहा के अलावा डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर अनिल यादव, डाक्टर शैलजा विज्ञानी मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एस एस सिंह, नरेंद्र सिंह, आशीष द्विवेदी, नागेंद्र द्विवेदी, शुभम् सिंह आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: मांडा सीएचसी का सीएमओ प्रयागराज ने किया औचक निरीक्षण