देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका अहम

Feb 18, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - सोरांव। सोरांव थाना के सामने बुधवार को एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी

देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका अहम

सोरांव थाना के सामने बुधवार को एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में एचडीएफसी बैंक अग्रणी भूमिका निभा रही है। बैंकिंग के जरिए क्षेत्रीय लोगों को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद मिलने के साथ देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। बैंक के क्लस्टर हेड विंदेश्वर पांडे ने बताया कि एचडीएफसी बैंक भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है, जो अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। सोरांव के शाखा प्रबंधक अमित मालवीय, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, दीपेश मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, अर्पण कुमार, आशीष पांडे, श्वेता गुप्ता आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।