Hata Panchayat Sports Competition Held at Deva School दौड़ में नैना और अनुज कुमार ने मारी बाजी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsHata Panchayat Sports Competition Held at Deva School

दौड़ में नैना और अनुज कुमार ने मारी बाजी

Gangapar News - मांडा। हाटा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा में किया

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 3 Sep 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
दौड़ में नैना और अनुज कुमार ने मारी बाजी

हाटा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा में किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मांडा ब्लॉक मंत्री मनोज सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा में किया गया। जिसमें हाटा न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, संदीप कुमार, शहबाज अहमद, रामबाबू यादव,बृजभान यादव, दीपक चतुर्वेदी, जयशंकर द्विवेदी, सुखलाल, विनोद यादव, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। दौड़ 50 मीटर बालिका नैना प्रथम मेंहा जागीर, लक्ष्मी द्वितीय हाटा प्राथमिक विद्यालय, प्रिया तृतीय भौंसरा जागीर विद्यालय रही।

बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अनुज कुमार प्रथम कोसड़ाखुर्द, अंकुश द्वितीय बदौआ व निर्मल तृतीय देवा रहे। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक विद्यालय में नैना प्रथम मेहा जागीर, लक्ष्मी द्वितीय हाटा, आरती तृतीय दसवार रहे। बालक वर्ग में अनुज कुमार प्रथम कोसड़ाखुर्द, दूधनाथ द्वितीय बदौआ, सूरज तृतीय दसवार रहे। 100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रांजलि मिश्रा प्रथम दसवार, शिवानी द्वितीय मेहा जागीर, दुर्गा तृतीय गेरुआडीह रहे। बालक वर्ग में रिषभ प्रथम देवा, अनूप कुमार द्वितीय कोसड़ाखुर्द, अमन कुमार तृतीय बदौआ रहे। कबड्डी बालक वर्ग में मेंहा जागीर प्रथम, बदौआ द्वितीय और कबड्डी बालिका वर्ग में देवा प्रथम व हाटा द्वितीय स्थान पर रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।