ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारहर्रो टोल प्लाजा पर छापा, आठ गिरफ्तार, हड़कंप

हर्रो टोल प्लाजा पर छापा, आठ गिरफ्तार, हड़कंप

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के हर्रो टोल प्लाजा के पास ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे आठ लोगों को एसओजी टीम प्रयागराज और बारा...

हर्रो टोल प्लाजा पर छापा, आठ गिरफ्तार, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 14 May 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बारा। हिन्दुस्तान संवाद

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के हर्रो टोल प्लाजा के पास ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे आठ लोगों को एसओजी टीम प्रयागराज और बारा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

रीवा हाईवे पर बने हर्रो टोल प्लाजा पर वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत काफी समय से चल रही थी। इसकी जानकारी डीआईजी प्रयागराज को लोगों ने दी। डीआईजी के निर्देश पर उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल जैकब सिंह थाना बारा और प्रयागराज की एसओजी टीम ने छापा मारा। पुलिस के छापामारी से टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने ओवरलोड के नाम पर टोल प्लाजा से मात्र पचास कदम की दूरी पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे आठ लोगों को मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से अवैध वसूली के 24 हजार रुपये और नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। बारा थाना में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

नागेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चिल्ला, थाना सोहागी, रीवा, एमपी, मनोज कुमार सोनकर पुत्र देव लाल सोनकर निवासी तिवरिया, थाना करछना, संत रमन यादव पुत्र मोहन लाल यादव निवासी गडैहा बसही, थाना करछना, शिव कुमार पटेल पुत्र राम सिंह पटेल निवासी बलीपुर, नरियहवा, थाना घूरपुर, धीरेंद्र शुक्ला पुत्र संगम लाल निवासी अरुआरी, थाना खीरी, छागुर यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी बडहरा, थाना दुर्गावती, भभुआ, बिहार, शिवम चतुर्वेदी पुत्र विनायक प्रसाद निवासी जरकती, थाना नई गढ़ी, रीवा, एमपी, मगन सिंह पुत्र राजमणी सिंह निवासी रोही, थाना ऊंज, भदोही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें