सैदाबाद चौकी परिसर में विराजे संकटमोचन हनुमान, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा।
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारसैदाबाद में नवीन पुलिस चौकी पर भगवान हनुमान की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी शेषधर पांडेय और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक माहौल के बीच यह आयोजन पुलिस विभाग के लिए विशेष महत्व रखता है।
सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नवनिर्मित सैदाबाद पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। चौकी प्रांगण में भगवान हनुमान की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान हनुमान की स्थापना की। इस अवसर पर एसीपी शेषधर पांडेय, हंडिया कोतवाल अनूप सरोज, सैदाबाद चौकी प्रभारी गौरव तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:सुंदरकांड के साथ पढ़ा विनय चालीसा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


