ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारफंदे पर झूलती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा

जोकहाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार रात उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मायकेवालों को जानकारी हुई तो कोहराम...

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 02 Aug 2018 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जोकहाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार रात उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मायकेवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पिता ने चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोरांव थाना क्षेत्र के जोकहाई गांव निवासी विवाहिता रीता (20) का शव संदिग्ध हालात में बुधवार रात करीब 10 बजे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायकेवालों का आरोप है कि दहेज के लिए रीता को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पिता राममूरत की तहरीर पर कोरांव पुलिस ने पति रिंकू, ससुर राम सागर, सास रामादेवी व जेठ सुंदरलाल उर्फ अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

छह के खिलाफ दहेजहत्या का मुकदमा

गाढ़ा के बरौंहा मजरे में बुधवार दोपहर बाद नेहा उर्फ खुशबू पत्नी रोहित सिंह की मौत के मामले में पिता राज बहादुर सिंह ने पति रोहित सिंह, ससुर तेजबली सिंह, सास, ननद, देवर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मायकेवालों का आरोप है कि उससे दो लाख रुपये नकद और पांच तोला सोना मांगा जा रहा था। न मिलने पर उसे मार डाला गया। बुधवार दोपहर नेहा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें