Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGunfire Incidents in Karchna Two Arrested After Narrow Escapes
दो स्थानों पर फायरिंग से हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार

दो स्थानों पर फायरिंग से हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिंस। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने

Dec 11, 2025 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कौंधियारा/करछना, हिंस। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी। दोनों मामलों में पीड़ितों की जान बाल-बाल बची, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहली घटना भीरपुर चौकी के भिटरिया गांव की है। आठ दिसंबर को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने अनिल तिवारी पुत्र सिद्धनाथ तिवारी पर बंदूक से फायर कर दिया। हालांकि गोली अनिल को नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विनोद तिवारी, संतोष तिवारी, दिलीप, विनय और विकास तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला चित्रकूट जनपद के बरगढ़ गांव निवासी संजय सिंह से जुड़ा है। नौ दिसंबर की रात संजय किसी काम से करछना आए थे। वापस लौटते समय बेला चौराहे के पास मेजा के उदित सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उदित सिंह ने मारपीट की और फिर तमंचे से फायर कर दिया। संजय सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और आरोपी उदित सिंह की तलाश शुरू की। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।