ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबारिश से धान की फसल में लौटी हरियाली

बारिश से धान की फसल में लौटी हरियाली

तहसील कोरांव में धान का कटोरा कहे जाने वाले लापर छेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों में हरियाली छा गई...

बारिश से धान की फसल में लौटी हरियाली
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 25 Sep 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

तहसील कोरांव में धान का कटोरा कहे जाने वाले लापर छेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों में हरियाली छा गई है।

सोमवार से लगातार हो रही बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। झमाझम बरसात होने से जहां रोग समाप्त हो गए हैं, वहीं धान की फसलों में हरियाली छा गई है।

किसानों का कहना है कि इस साल धान की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। किसान रामेश्वर द्विवेदी, शिवानंद तिवारी, नाथूराम, पारसनाथ सिंह, रामकैलाश डीही खुर्द, ने बताया कि समय-समय पर अच्छी बारिश होने से इस साल धान खखरा जाने की आशंका कम है! क्योंकि धान की फसल को समय - समय से पानी मिलता गया है।

विष्णु भोग, सोनम, जुबराज

लापर क्षेत्र में इस साल विष्णु भोग व सोनम, जुबराज, सोनाचूर धान से गांव की गलियां महकेंगी और धान की पैदावार से किसान खुशहाल हो जाएगा। लापर छेत्र का किसान खेती पर आश्रित है और इस वर्ष धान की फसल अच्छी होने से किसानों के साथ-साथ मजदूरों और व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें