Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Tiranga Yatra Celebrated in Urwa on Independence Day

रामनगर में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Gangapar News - स्वतंत्रता दिवस पर उरुवा विकास खंड में 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों के साथ बाजार गुंजायमान रहा। भाजपा जिलामंत्री राजेश धनगर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 13 Aug 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
रामनगर में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को दोपहर तीन बजे उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर चिरैया मोड़ एवं बाजार से डोरवा मोड़ तक करीब 1 किलोमीटर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में डीजे बैंड बाजे के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों पूरा बाजार गुंजायमान रहा। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री राजेश धनगर शामिल हुए,जबकि विशिष्ट अतिथि उरुवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू गौतम रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक अवधराज बिंद उर्फ बबलू भाई,सुधाकर शुक्ल,कुशलकांत मिश्र,अमलेश पांडेय,ओम प्रकाश मिश्र,विजय श्याम तिवारी,नरेंद्र कुमार तिवारी,मुकेश शर्मा (पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष),अजीत मिश्र,मोनू पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान मेजा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।