गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य शिव बारात
Gangapar News - उरुवा के रैपुरा गांव में भगवान शिव की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। आचार्य द्वारा विधि-विधान से पूजा के बाद बारात विभिन्न मंदिरों में पहुंची। श्रद्धालुओं की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

उरुवा के रैपुरा गांव में मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान शिव की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। आचार्य ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बारात गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कई मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। बारात गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर निर्माण में पं. गणेश प्रसाद शुक्ल, पं. दुर्गा प्रसाद शुक्ल, योगेंद्र शुक्ल तथा नागेंद्र शुक्ल का विशेष सहयोग रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


