भारतगंज कस्बे में कल निकलेगी विशाल शिव बारात

Feb 14, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - महाशिवरात्रि पर्व पर भारतगंज में रविवार शाम एक भव्य शिवबारात निकाली जाएगी। यह बारात पुराना सागर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शुक्रवारी बाजार पहुंचेगी। शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की झांकी और धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी।

भारतगंज कस्बे में कल निकलेगी विशाल शिव बारात

भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आस्था, श्रद्धा और उत्साह के प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार शाम कस्बा भारतगंज में भव्य शिवबारात निकाली जाएगी। शिवबारात का शुभारंभ पुराना सागर स्थित शिव मंदिर से होगा, जो मंगलवारी, त्रिमुहानी, बस अड्डा होते हुए शुक्रवारी बाजार तक पहुंचेगी। शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उक्त जानकारी शिवबारात कमेटी के पदाधिकारियों ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।