Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Procession Celebrates the Birth Anniversary of Hazrat Muhammad in Phoolpur
शानो-शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

शानो-शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

संक्षेप:

Gangapar News - फूलपुर। फूलपुर नगर पंचायत में हज़रत मोहम्मद के जन्म दिवस पर जुलूस निकाला गया। रात

Sep 05, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

फूलपुर नगर पंचायत में हज़रत मोहम्मद के जन्म दिवस पर जुलूस निकाला गया। रात से ही नगर व आसपास के गांवों की मस्जिदों को झालरों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सुबह आठ बजे कस्बे के विभिन्न मोहल्लों कोहना, कैथाना, मुल्लाना, शुक्लाना, जाफरगंज, इस्माइलगंज, अंसार नगर, बरई टोला, दुनियागंज, जमीलाबाद, कर्नलगंज, फरीदाबाद, शेखपुर, पूरा अच्छई तथा गांव गुलहरिया, ढोकरी, लिलहट आदि से लोग अपने-अपने झंडे लेकर ईदगाह सिकंदरा रोड पर एकत्र हुए। अनीस एडवोकेट की देखरेख में जुलूस को तरतीब देकर रवाना किया गया। जुलूस रेलवे क्रॉसिंग से तहसील, बस स्टैंड होते हुए बानगी बाजार तक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न कमेटियों द्वारा जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जुलूस में शामिल लोग मोहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते और "नारे तकबीर" बुलंद करते रहे। शायर मखदूम फूलपुरी ने बस स्टैंड पर नात पेश की।जमीलाबाद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ, जिसके बाद मौलाना ने तकरीर की और मोहम्मद साहब की जिंदगी के पहलुओं पर विस्तार से रोशनी डाली। मौके पर पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, सैयद इखलाक अहमद, सैयद इलियास अहमद, सभासद इसलाह अहमद, मो. अरशद दानिश, अरशद अल्लाह, सेराज अंसारी, मो. इमरान आमिर, नसीर उद्दीन राईन, शेर अली खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसी क्रम में भमई हुसामगंज में कोड़ापुर होते हुए सलमापुर,अकबरगंज व बड़ी मस्जिद भमई तक ईद उल मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।जुलूस में मो.शफीक,मास्टर अकरम,जावेद आलम,नसीम अहमद,जहीर,नवाब,फिरोज आदि मौजूद रहें।