Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: सिकंदरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्कूल कॉलेज व सरकारी संस्थाओं के

Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्कूल कॉलेज व सरकारी संस्थाओं के अलावा मार्केट व बाजारों में बड़े ही धूमधाम से तिरंगा झंडा फहराया। कांग्रेस कार्यालय सिकंदरा पर जिला अध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद नें ध्वजारोहण किया। सूरसती सहादेव गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज व अनुपम पब्लिक स्कूल बाबूगंज और मिझूरा में विधायक गीता पासी ने ध्वजारोहण किया। जहां प्रबंधक राजेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर ऊषा रतन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सहाना मलिक, शबाना शेख ,अनिल कांत मिश्रा रहे। बीएल सतचौरी शैल इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूगंज में फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने ध्वजारोहण किया। केपी कान्वेंट स्कूल दलीपुर सिकंदरा में प्रबंधक अवधेश मौर्य ने ध्वजारोहण किया।
कौशिल्या देवी रमारानी मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज धमौर बहरिया में प्रबंधक तेजभान मौर्य ने ध्वजारोहण किया।


