वार्षिकोत्सव में कक्षा पांच के बच्चे सम्मानित

Apr 07, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय छीड़ी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसमें अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वार्षिकोत्सव में कक्षा पांच के बच्चे सम्मानित

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय छीड़ी में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कक्षा पांच के विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।समारोह में कक्षा पांच के बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनको परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत गीत और नृत्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें ग्राम पंचायत के अभिभावकों एवं बच्चों को स्कूल में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ विद्यालय के स्टाफ सहित प्रधान ने मिड डे मील का भोजन किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता ने कक्षा पांच उत्तीर्ण सभी बच्चों को आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संजू लता ,सहायक अध्यापक आशीष जायसवाल, रीता विश्वकर्मा, निहारिका मिश्रा, ममता मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष राममिलन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।