मिट्टी से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे, मानक से खिलवाड़

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मांडा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रदेश सरकार का निर्देश मांडा क्षेत्र की सड़कों के लिए केवल औपचारिकता बन कर रह गया है। मार्गों , राजमार्गों के

मिट्टी से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे, मानक से खिलवाड़

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रदेश सरकार का निर्देश मांडा क्षेत्र की सड़कों के लिए केवल औपचारिकता बन कर रह गया है। मार्गों, राजमार्गों के गड्ढों को मिट्टी से भरकर ठेकेदार केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। मांडा क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें गड्ढा युक्त होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग, मंडी समिति , जिला पंचायत आदि के ठेकेदारों के माध्यम से प्रदेश सरकार के निर्देश पर गड्ढों को भरकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चल रहा है। बेलन नहर प्रखंड से जुड़ी बदौआ शिवपुर मार्ग पर जगह जगह बड़े गड्ढों की खबर आपके अपने हिन्दुस्तान अख़बार में सोमवार को आम रास्ते ही नहीं, राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।

खबर का असर यह रहा कि बदौआ शिवपुर मार्ग गड्ढा मुक्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार और पेटी ठेकेदारों ने काम शुरू कराया। ग्रामीणों और तमाम ग्राम प्रधानों का आरोप है कि सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए सरकारी मानक की अनदेखी की जा रही है। गड्ढों को मोरंग आदि से भरने के बजाय मिट्टी से भरा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मिट्टी भरने के एक दो घंटे बाद ही वाहनों के आवागमन से गड्ढे पूर्ववत होते जा रहे हैं। तमाम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गड्ढों को मानक के अनुसार भरे जाने की विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से अपील की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।