Gangapar News: सड़क पर गोवंश से हर दिन हादसों का खतरा
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: गोवंश से हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा, जिम्मेदार विभाग बेखबर (फोटो) नवाबगंज। प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दावा कर रही ह
सड़क पर गोवंश से हर दिन हादसों का खतरा
Gangapar News: प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दावा कर रही है, लेकिन नवाबगंज क्षेत्र की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्य सड़कें, बाजार, चौराहे और हाईवे निराश्रित गोवंश का स्थायी ठिकाना बन चुके हैं। दिन हो या रात, सड़कों पर बैठे और घूमते गोवंश वाहन चालकों व राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से केवल औपचारिक कार्रवाई होती है। कुछ दिन अभियान चलता है, फिर स्थिति पहले जैसी हो जाती है। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे गोवंश साफ दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।


