सोनौरी पहाड़ पर चला ध्वस्तीकरण अभियान, सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

Apr 04, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद मचा हड़कंप शनिवार सुबह

सोनौरी पहाड़ पर चला ध्वस्तीकरण अभियान, सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

बारा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने और उस पर निर्माण कराने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने बारा में सिमटती जा रही है सरकारी जमीन शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संज्ञान लिया और एसडीएम बारा को निर्देशित किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने शनिवार सुबह ही नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार की अध्यक्षता में एक टीम मौके पर भेजा और निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

क्षेत्र के गोबरा सोनौरी पहाड़ की चौदह बीघा भूमि जिसकी बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। गांव की सविता देवी, जय पाल सिंह आदि ने इसकी शिकायत एसडीएम बारा से की थी। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने लगभग दो माह पहले उक्त भूमि पर से कब्जा हटाने के लिए नायब तहसीलदार बारा के नेतृत्व में एक टीम भी गठित कर दी थी किंतु कार्रवाई नहीं हुई। असंतुष्ट ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से भी शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को डीएम प्रयागराज ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और तत्काल पहाड़ की भूमि खाली कराने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने सुबह सुबह ही राजस्व विभाग और लालापुर पुलिस की टीम मौके पर भेजा। पुलिस के सख्त तेवर के कारण कब्जा करने वाले मौन रहे और प्रशासन कब्जा हटाने में कामयाब रहा। इसके बाद लोगों की निगाहें अन्य सरकारी भूमि पर हुए कब्जा पर टिकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।