Gangapar News: लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर किया निस्तारण

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: सरकार द्वारा सभी ब्लॉकों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड जसरा में जनकल्याण के लिए मेले का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई का तत्काल निस्तारण किया।

Gangapar News: लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर किया निस्तारण

Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी ब्लॉकों में सेवा सेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड जसरा परिसर में जनकल्याण के लिए मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल रहे। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कैम्प लगाए गए हैं। अधिकारियों ने स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद, हरीराम त्रिपाठी, राजेश शर्मा, गुलजार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर किया निस्तारण