Gangapar News: प्रसव के बाद महिला की हुई मौत

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: गर्भवती महिला की हुई मौत मेजा। सरकार गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों में तमाम प्रकार की सुविधाएं दे रखी है, लेकिन डॉक्टर

Gangapar News: प्रसव के बाद महिला की हुई मौत

Gangapar News: गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को सरकारी अस्पतालों में तमाम प्रकार की सुविधाएं हैं, लेकिन डॉक्टर की तैनाती न होने से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव करवाना जोखिम भरा है। यह न्यू पीएचसी कोहड़ार में देखा जा सकता है, जहां पर डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स द्वारा एक गर्भवती महिला का प्रसव तो करवाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने के बाद रोते बिलखते परिजन शव को घर लेकर चले गए। अन्तिम संस्कार कर दिया। मेजा विकास खंड के शाहपुर कला गांव निवासी 34 वर्षीय लक्ष्मीना निषाद गर्भवती थी, जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों के साथ कोहड़ार न्यू पीएचसी पहुंच गई।

वहां तैनात रही एएनएम क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण करने चली गई। गर्भवती का दर्द देख न्यू पीएचसी में मौजूद स्टाप नर्स ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए लेबर रूम ले गई, वहां बच्चा तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन प्लेंसेंटा फंस गया। महिला का दर्द देख स्टाफ नर्स परेशान हो गई। उसने प्रसव पीड़िता को रेफर कर दिया, करछना पहुंचते-पहुंचते लक्ष्मीना की मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।