परचून की दुकान पर गई बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
Gangapar News - मऊआइमा की एक 12 वर्षीय बालिका परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। दुकानदार ने उसे दुकान के अंदर खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका ने शोर मचाया और भागकर घर आई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आक्रोश बढ़ रहा है।

मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। एक बालिका परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार उसे अन्दर घसीट ले गया। बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका शोर मचाकर दुकानदार के चंगुल से बची। भाग कर घर आयी और परिजनों को आप बीती बताई। तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की बारह वर्षीय बालिका 20 मई की रात नौ बजे गांव में स्थित परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकानदार बालिका को दुकान के अन्दर घसीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें और दुराचार का प्रयास करने लगा।
बालिका शोर मचाते हुए वहां से भागी। घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बताई। पीड़िता की मां के उलहना देने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी द्वारा दी गई धमकी और लोकलाज के भय से वह थाने नहीं आयी। मंगलवार की सुबह पीड़िता की मां बालिका को लेकर थाने आई। जिसपर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक दीपू चौरसिया पुत्र दिनेश कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


