Gangapar News: चोरी गए बीस मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: घूरपूर। घूरपूर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुम हुए अथवा चोरी गए

चोरी गए बीस मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया
चोरी गए बीस मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया

Gangapar News: घूरपूर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुम हुए अथवा चोरी गए बीस स्मार्टफोन फोन बरामद किया। पन्द्रह अगस्त की पूर्व सभी मोबाइल फोन धारकों को घूरपुर थाने बुलाकर उनके फोन सौंप दिए गए। थानाध्यक्ष घूरपूर अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त बरामद दसों मोबाइल फोन की भुक्तभोगियों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घूरपूर पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तरीकों से प्रयास कर सभी मोबाइल फोन बरामद किया। अपने खोए मोबाइल फोन को पाकर लोग बहुत खुश हुए। लोगों ने घूरपुर पुलिस की तारीफ की। ग्राम जारी बरहा थाना घूरपुर की पीड़ित महिला चन्द्रावती यादव ने बताया कि उसका मोबाइल फोन बीस दिन पहले खो गया था।

पैसा न होने के कारण आजतक दूसरा फोन नहीं खरीद पाई थी। चन्दावती को भरोसा था पुलिस उसका खोया मोबाइल फोन खोज कर मुझे देगी घूरपुर पुलिस भी इनके भरोसा को टूटने नहीं दिया और 20 दिन के भीतर ही फोन बरामद कर सौंप दिया। चन्दावती को स्वतंत्रता दिवस अपना फोन पाकर बहुत खुश है। घूरपूर पुलिस के अनुसार फोन बरामद करने वाली टीम में उप निरी विशाल चौहान, उप निरी फरहा खान, आरक्षी अनुप कुमार, दीपक कुमार सम्मिलित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।