तीन घंटे में खत्म हो गया तीन सौ सिलेंडर, एजेंसी पर सन्नाटा

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। मांडा के गैस एजेंसी पर आठ दिनों बाद साढ़े तीन सौ सिलेंडर आया ,

तीन घंटे में खत्म हो गया तीन सौ सिलेंडर, एजेंसी पर सन्नाटा

मांडा के गैस एजेंसी पर आठ दिनों बाद साढ़े तीन सौ सिलेंडर आया , लेकिन लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देख एजेंसी संचालक को पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरित करनी पड़ी, जो तीन घंटे में ही खत्म हो गई। गैस खत्म होने कै बाद दूसरे दिन एजेंसी पर सन्नाटा पसरा रहा। गैस खत्म होने से उपभोक्ताओं को एजेंसी से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मांडा क्षेत्र के मांडा खास स्थित कामाख्या गैस एजेंसी पर पिछले आठ दिनों से गैस की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को भारी निराशा थी, लेकिन बुधवार को एक ट्रक में साढ़े तीन सौ सिलेंडर एजेंसी पर आया।

इधर आठ दिनों से एजेंसी में गैस न होने पर लगभग 52 सौ उपभोक्ताओं ने आनलाइन बुकिंग करवा रखी थी। बुकिंग की संख्या पांच हजार से अधिक और एजेंसी में गैस मात्र साढ़े तीन सौ उपलब्ध होने से बवाल की आशंका से ग्रसित एजेंसी संचालकों ने पुलिस की मदद ली। पुलिस की मौजूदगी में तीन घंटे में साढ़े तीन सौ सिलेंडर उपभोक्ताओं में बंट गई। गुरुवार को एजेंसी में गैस खत्म होने की सूचना सुबह से चस्पा होने से उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी पर एकत्रित नहीं हो पायी। पैंतालीस दिन बाद मिलने वाले घरेलू सिलेंडर की इन दिनों होम डिलेवरी बंद होने से उन महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिनके यहां कोई भी पुरुष नहीं है। ऐसे परिवारों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है, जिनके घरों में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। हलवाई ने दस सिलेंडर लिखा दिया है, लेकिन घर में भोजन बनाने के लिए भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।