गैस एजेंसी पर सिलेंडर नदारद, ग्राहक मायूस हो लौटे

Apr 06, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना क्षेत्र के कौवा गांव स्थित एलपीजी गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस

गैस एजेंसी पर सिलेंडर नदारद, ग्राहक मायूस हो लौटे

करछना क्षेत्र के कौवा गांव स्थित एलपीजी गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने से लोग निराश होकर लौट रहे हैं। करछना के कौवा गांव के पास स्थित गैस एजेंसी पर इन दिनों अव्यवस्था और सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। सुबह से ही लोग लंबी कतार में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर उपभोक्ता किसी तरह छाया ढूंढकर समय काटते नजर आते हैं। लहबरा गांव निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला।

कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं रोकड़ी गांव के रमेश भी गैस लेने आए, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण निराश होकर वापस लौट गए। कई उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट न होने के कारण भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल कनेक्शन न होने से उन्हें भी बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।