एजेंसी में नहीं आया सिलेंडर, उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। मांडा की गैस एजेंसी में बुधवार को भी गैस सिलेंडर नहीं आ पाया। एजेंसी

एजेंसी में नहीं आया सिलेंडर, उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान

मांडा की गैस एजेंसी में बुधवार को भी गैस सिलेंडर नहीं आ पाया। एजेंसी में पिछले नौ दिन से गैस नदारद है। नौ दिन से एजेंसियों पर गैस न होने से उपभोक्ताओं को एजेंसी से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में लकड़ी पर एमडीएम बनाने के लिए रसोइये मजबूर हैं। परिषदीय विद्यालयों के अधिकतर प्रधानाध्यापकों का केवाईसी या पासबुक न होने से उपलब्ध होने पर भी उनको एजेंसियों से गैस नहीं मिल पा रही है। मांडा क्षेत्र के मांडा खास, स्थित गैस एजेंसी में उपभोक्ता संख्या के अनुसार गैस की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को भारी निराशा झेलनी पड़ रही है।

मांडा खास स्थित कामाख्या गैस एजेंसी में कुल लगभग छः हजार से अधिक उपभोक्ताओं के सिलेंडर बुक हैं , लेकिन एजेंसी में दूसरे तीसरे दिन तीन सौ सिलेंडर आया है, जो आते ही खत्म भी हो जाता है। भीषण गर्मी में दूर दराज से उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेकर जब किसी तरह एजेंसी तक पहुंचते हैं, तो पता लगता है कि तीन दिनों से एजेंसी में गैस ही नहीं है। पैंतालीस दिन बाद मिलने वाले घरेलू सिलेंडर की इन दिनों होम डिलेवरी भी बंद होने से उन महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिनके यहां कोई भी पुरुष नहीं है। ऐसे परिवारों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है, जिनके घरों में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। हलवाई ने दस सिलेंडर लिखा दिया है, लेकिन घर में भोजन बनाने के लिए भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को भी मांडा क्षेत्र के तमाम प्राथमिक विद्यालयों में रसोइये लकड़ी और उपलों पर एमडीएम बनाने पर मजबूर रहे । प्रधानाध्यापकों ने बताया कि एजेंसी में गैस न मिल पाने के कारण मजबूरन लकड़ी से एमडीएम तैयार कराना पड़ रहा। ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में पिछले एक पखवाड़े से लकड़ी पर ही एमडीएम बन रहा है। यह भी जानकारी मिली कि ज्यादातर प्रधानाध्यापकों की केवाईसी या पासबुक न होने से गैस नहीं मिल पा रही है। कुछ ग्राम प्रधान अपने पासबुक पर सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं , लेकिन एक सिलेंडर एक सप्ताह भी नहीं चल पाता। मामले में बीईओ मांडा नीलम शाक्यवार का कहना है कि उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से केवाईसी कराने का अनुरोध किया है। साथ ही ग्राम प्रधानों से भी छात्र हित में इन विषम परिस्थितियों में सहयोग की अपील की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।