शादी-विवाह के बीच गैस संकट, धूप में घंटों कतार में खड़े रहे लोग
•45 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस, एजेंसी पर लोगों का फूटा गुस्सा •कौवा गैस एजेंसी की मनमानी, बुकिंग के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग कौंधियारा/क

क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, खासकर शादी-विवाह के मौसम में हालात और भी मार्मिक हो गए हैं। कौवा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस वितरण के दौरान सैकड़ों लोग तेज धूप में लंबी कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। निरिया गांव निवासी लल्लन यादव ने बताया कि उन्होंने डेढ़ माह पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन पांचवीं बार एजेंसी पहुंचने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। कई लोगों ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल के बाद से नियमित रूप से गैस वितरण नहीं हो रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि एक ओर एजेंसी द्वारा 45 दिन बाद ही दूसरी गैस देने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर चोरी-छिपे अधिक कीमत लेकर कुछ लोगों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शादी-विवाह वाले परिवारों ने एसडीएम से आदेश करवाने के बाद भी गैस न मिलने की पीड़ा जताई। गैस के अभाव में लोगों के सामने भोजन बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है, जिससे उनकी खुशियों पर भी असर पड़ रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


