गैस सिलेंडर के लिए काटना पड़ रहा एजेंसी का चक्कर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

उरुवा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए उन्हें कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है। जब वे गैस एजेंसी पहुंचते हैं, तो अक्सर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।

गैस सिलेंडर के लिए काटना पड़ रहा एजेंसी का चक्कर

उरुवा, हिन्दुस्तान। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की दिक्कत लगातार बनी हुई है। इससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए बुकिंग के बाद डीएसए का इंतजार करना पड़ता है। दो सप्ताह बाद किसी तरह डीएसए तो मिल जाता है, लेकिन असली समस्या नंबर मिलने के बाद शुरू होती है।अमिलिया कलां के रामू, शाहपुर के विनोद कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र के उरुवा स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंचने पर तत्काल गैस सिलेंडर नहीं मिलता है। सिलेंडर के लिए दो-चार दिन बाद बुलाया जाता है। लेकिन समस्या तो तब खड़ी हो जाती है, जब दोबारा और तिबारा पहुंचने पर भी गैस सिलेंडर नहीं मिलता है।

वह दूसरी तरफ एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि बुकिंग अधिक और आपूर्ति कम होने से दिक्कत हो रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।