गैस सिलेंडर के लिए महिलाएं चिंतित, एजेंसियों पर भीड़

Mar 29, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लगभग एक महीने से चल रहे खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ

गैस सिलेंडर के लिए महिलाएं चिंतित, एजेंसियों पर भीड़

लगभग एक महीने से चल रहे खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत की अफवाह से आम आदमी के साथ-साथ ग्रामीण महिलाएं भी अपने चूल्हे को लेकर चिंतित हो उठी हैं। शनिवार को कोरांव की जेबी इंडेन गैस और भारत गैस के बैदवार स्थित दिशा शोरूम पर केवाईसी कराने और बुकिंग कराने के लिए दर्जनों महिलाएं परेशान रहीं। कई महिलाएं सुबह से शोरूम बन्द होने तक गैस सिलेंडर के लिए इतना आतुर थी कि जैसे उनके घरों में कई दिनों से भोजन ही नही बन रहा हो। अभी तक ऐसी स्थिति बाजारों में रहने वाले उन लोगों की देखने को मिलती थी जिनके परिवार पूरी तरह केवल गैस सिलेंडर पर आधारित रहते हो।

कोरांव से लगभग 28 किमी दूर हड़िया गांव की सरला, नेवढ़िया पाल की कमला देवी, बंशीपुर की सुगनी, हरदिया की अमरावती और राजपुर की कविया ने बताया कि उन्होने उज्जवला गैस का कनेक्शन मिलने के बाद पशुओं को बेच दिया। पति परदेश चले गये, अब लकड़ी ऊपली की समस्या आ गई है ,बच्चों को खाना कहा से दे। गैस सिलेंडर मिलने की स्थिति यह है कि गुरुवार को कोरांव थाने पर तो शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर गैस बंटवाई गयी जहां हम लोगों का नम्बर आया ही नहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।