26 मई तक की बुकिंग वालों को ही मिला सिलेंडर
Gangapar News - भारतगंज में रसोई गैस की वितरण समस्या से लोग परेशान हैं। विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस ने सीमित संख्या में सिलेंडर वितरित किए, जिससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को ही मिला। लोगों का कहना है कि आपूर्ति की बाधा से घरेलू काम प्रभावित हो रहा है।

भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतगंज स्थित विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस (इंडेन) पर बुधवार को सीमित संख्या में गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसके चलते केवल 26 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को ही डीएसी एवं गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सका।26 मई के बाद ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले अनेक उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बनी आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों को वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
लोगों ने गैस आपूर्ति में शीघ्र सुधार कर लंबित बुकिंगों का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की है। गैस संकट के कारण एजेंसी परिसर में दिनभर उपभोक्ताओं की आवाजाही बनी रही और लोग अपनी बुकिंग की स्थिति जानने के लिए परेशान दिखाई दिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


