गैस की किल्लत आर्थिक के संकट से जूझ रहे छोटे व्यापारी

Apr 04, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - उरुवा। मध्य पूर्व में युद्ध के बाद उत्पन्न गैस सिलेंडर की दिक्कत से जनमानस तो

गैस की किल्लत आर्थिक के संकट से जूझ रहे छोटे व्यापारी

मध्य पूर्व में युद्ध के बाद उत्पन्न गैस सिलेंडर की दिक्कत से जनमानस तो जूझ ही रहा है, लेकिन उन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जो सड़क किनारे नाश्ता पानी की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। आज ऐसे परिवार दुकान न खुलने से आर्थिक संकट के साथ भुखमरी की कगार पर खड़े हैं। उरुवा बाजार में फास्ट फूड (नाश्ता) की दुकान चलाने वाले बबलू गुप्ता बताते हैं कि गैस किल्लत के बाद से ही दुकान बंद चल रही है। कुछ बचत में रखे पैसे से रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी हो रही हैं। बताया कि बच्चों का नए सत्र में एडमिशन चल रहा है और पैसों की अधिक जरूरत है, लेकिन दुकान बंद है।

अफसोस जाहिर किया कि आखिर कब तक इस तरह से गुजारा होगा। इसी तरह से गोसौरा मार्केट में मिष्ठान व नाश्ते पानी की दुकान चलाने वाले सत्यम प्रजापति ने बताया कि गैस किल्लत के बाद लकड़ी के सहारे किसी तरह से काम निकाला जा रहा है। बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान ना हुआ, तो संकट और गहरा जाएगा। बताया कि समस्या से छोटे व्यवसाईयों की कमर टूट चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।