बुकिंग के बाद भी करना पड़ रहा सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार
बुकिंग के पंद्रह दिन बाद मिल रहा गैस सिलेंडर भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच रसोई गैस संकट से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रह
भीषण गर्मी के बीच रसोई गैस संकट से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भारतगंज स्थित विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस इंडेन एजेंसी पर गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बुकिंग के करीब पंद्रह दिन बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है, उसके बाद डीएसी नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। डीएसी जारी होने के बाद ही सिलेंडर वितरण किया जा रहा है। बुधवार को एजेंसी पर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया गया जिनकी बुकिंग 14 मई तक की थी।
इसके बाद बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। गैस लेने पहुंचे कई उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौटते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि घरेलू जरूरतों के बीच गैस की अनियमित आपूर्ति से रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ र है। कस्बेवासियों ने मांग की है कि गैस सिलेंडर वितरण के लिए मोहल्लों और गलियों में भी वाहन भेजे जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी आबादी क्षेत्र से दूर स्थित होने के कारण सिलेंडर लाने-ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। जिन परिवारों के पुरुष सदस्य रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, वहां महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


