एक साथ जन्मीं गंगा, यमुना व सरस्वती
एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। जन्म देते ही तीनों बच्चियों का उसने नाम भी गंगा, यमुना, सरस्वती रख दिया। तीनों बच्चियां व उसकी मां...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें
मांडा। हिन्दुस्तान संवाद
एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। जन्म देते ही तीनों बच्चियों का उसने नाम भी गंगा, यमुना, सरस्वती रख दिया। तीनों बच्चियां व उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।
भारतगंज कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार सुबह मिर्जापुर जनपद के गैपुरा पुलिस चौकी अन्तर्गत जोपा गांव की राज कुमारी देवी भर्ती हुई। भर्ती होने के दो घंटे बाद तीन बच्चियों को एक साथ जन्म दिया। प्रसव के पहले से ही महिला भारतगंज कस्बे में अपने मायके में रहती है। एक साथ तीन बच्चियों के जन्म लेने की सूचना पर प्राइवेट अस्पताल के आसपास के तमाम लोग तीनों बच्चियों को देखने के लिये पहुंचे।