ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारलालगोपालगंज स्टेशन प शुरू हुआ गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव

लालगोपालगंज स्टेशन प शुरू हुआ गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव

प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से शुरू हो गया। कौशांबी सांसद ने शुक्रवार सुबह 7:06 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना...

लालगोपालगंज स्टेशन प शुरू हुआ गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 23 Feb 2019 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से शुरू हो गया। कौशांबी सांसद ने शुक्रवार सुबह 7:06 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

शुक्रवार को सुबह गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के लालगोपालगंज पहुंचने से पूर्व राष्ट्रीय रेल बोर्ड सलाहकार व कौशांबी भाजपा सांसद विनाद सोनकर लावलश्कर के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पहले से मौजूद रेल विभाग के वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंध रितु शर्मा, एडीआरएम अमित श्रीवास्तव ने सांसद को माल्यार्पण कर बुके भेंटकर गर्म जोशी से स्वागत किया। सांसद ने कहा कि लालगोपालगंज में गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव श्रृंग्वेरपुर धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैयालाल पांडेय ने गंगा गोमती के ठहराव को क्षेत्रीय लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि करार दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पवन गौतम ने भी संबोधित कर भाजपा की उपलब्ब्धियां गिनाईं। इसे बाद करीब सात बजे पहुंची ट्रेन को लालगोपालगंज स्टेशन पर रोकर गया। पहले दिन करीब दो मिनट ठहराव के बाद सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से रवाना किया। अतिथियों का आभार स्टेशन अधीक्षक इरफान अहमद ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र कर रहे थे। इस दौरान वेद भाजपा नेता वकद प्रकाश मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, मनोज मित्तल, कलीम उल्ला, जगदीश पटेल, राजन मिश्र, डॉ. रमापति त्रिपाठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.एन. पाठक, जीआरपी चौकी प्रभारी लल्लन सिंह यादव समेत क्षेत्र के सौकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें