नलकूप पर सो रहे युवकों पर हमला, तीन पर केस

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

सैदाबाद के नरहरपुर गांव में सोमवार रात नलकूप पर सो रहे युवकों पर दबंगों ने लाठी डंडे से हमला किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज...

नलकूप पर सो रहे युवकों पर हमला, तीन पर केस

सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में बीते सोमवार की रात नलकूप पर सो रहे युवकों के ऊपर दबंगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र जीत लाल, अनुज पटेल पुत्र स्व सूरज सिंह सोमवार की रात अपने निजी नलकूप पर सोए हुए थे। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर लाठी डंडे से हमला कर दोनों युवकों को घायल कर दिया।

जिससे राजेश के नाक और चेहरे तथा हाथ में चोट आई है व अनुज को भी हमले से चोटे आई है। पीड़ित लोगों ने बताया कि गांव में ही लोगों से नाली का विवाद है। जिस पर विपक्षी लोगों की ओर से बराबर धमकी दी जाती थी। जिससे धमकी देने वालों ने ही घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों के नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही घायलों को सीएचसी सैदाबाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar Newsनलकूप पर सो रहे युवकों पर हमला, तीन पर केस