पेट्रोल-डीजल की नहीं है कोई कमी, अफवाह पर न दें ध्यान

Mar 08, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गौहनिया। पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह

पेट्रोल-डीजल की नहीं है कोई कमी, अफवाह पर न दें ध्यान

पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। यमुनापार के सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल का वितरण हो रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सभी पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। साथ ही डिपो से भी ईंधन का सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। जिससे किसी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ईंधन खत्म होने जैसी अफवाहों पर वाहन चालकों को ध्यान नहीं देना चाहिए और घबराकर अतिरिक्त ईंधन भरवाने से बचना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।