Gangapar News: धूमधाम से मनाया गया शंकरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस
Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सेंट

Gangapar News: शंकरगढ़ में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने सदर बाजार समेत शंकरगढ़ के विभिन्न मोहल्लों में प्रभात फेरी निकाली। सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा और थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इसमें स्कूल के फादर विल्सन विकास सिंह सुधाकर सिंह सहित कई शिक्षक शिक्षाकाएं मौजूद रहीं। न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। एम वी कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में संबोधित किया।
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में अंकुश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम तथा आजादी के महत्व की जानकारी दी। एसबीएस अकादमी में प्रबंधक एसबी सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं जेनिथ मॉडल स्कूल रानीगंज, शंकरगढ़ में प्रधानाचार्य प्रियंकला सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल शंकरगढ़ केसरवानी धर्मशाला पर तिरंगा फहराया जिसमें महामंत्री पंकज गुप्ता, रतन केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, रोहित केसरवानी, आबिद अली, नीरज केसरवानी, अर्पण केसरवानी आदि रहे।


