निःशुल्क धान का बीज वितरित

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बारा। गुरुवार को जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला बारा प्रयागराज के तत्वावधान

निःशुल्क धान का बीज वितरित

गुरुवार को जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला बारा प्रयागराज के तत्वावधान में एस एम सहगल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे बोलस्ट्रिंग एफपीओ परियोजना के द्वारा क्षेत्र के 120 किसानों को विष्णु भोग धान का बीज नि शुल्क वितरण किया गया। कपनी की चेयरमैन रश्मि शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से महिला एफपीओ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है।इसी क्रम में निःशुल्क धान के बीज का वितरण भी किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से गायत्री सिंह, अंकिता सिंह, सीईओ पंचराज शुक्ला, एसएम सहगल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला, किसान अजीत द्विवेदी, समर जीत बिंद, आशुतोष द्विवेदी, राधे मोहन पाल, सुबोध पाल, राहुल पाण्डेय, अनमोल, अनिल बिंद आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।