पूर्व ग्राम प्रधान को देखने पहुंचे सांसद-विधायक
नीबीं खुर्द के पूर्व प्रधान प्रमोद त्रिपाठी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वे एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। सांसद और विधायक समेत कई स्थानीय नेता उन्हें देखने पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। एक सप्ताह पहले बहरिया में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहे नीबीं खुर्द निवासी पूर्व प्रधान व मजरा नरायनपुर प्रमोद त्रिपाठी आजाद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।मंगलवार को उन्हें देखने फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फूलपुर ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, पिंटू नेता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश बहादुर सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, भगवत प्रसाद मिश्र, आनंद मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, रामदत्त त्रिपाठी, मनीष पासी आदि लोग पहुंचकर उनका हाल-चाल लेते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


