Gangapar News: दिनभर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
Gangapar News: गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून के आने के बाद भी अल्प वर्षा से जूझ रहे यमुनापार
Gangapar News: मानसून के आने के बाद भी अल्प वर्षा से जूझ रहे यमुनापार इलाके में आज से अच्छी बारिश की संभावना मानी जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में जो ऊपरी हवा का चक्रवात बना था, वह लो प्रेसर में तब्दील हो गया है।
अच्छी बारिश की संभावना
साथ ही पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इन दोनों सिस्टम को जोडने वाली एक ट्रफ लाइन भी इधर से गुजर रही है। जिससे इलाके में तीन-चार दिनों के लिए अच्छी बारिश की संभावना रही है। इससे पहले में कहीं कहीं हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया था। गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 20 मिनट बारिश हुई थी। गौरतलब है कि अब मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, लेकिन अभी तक मानसूनी बारिश की झलक देखने को नहीं मिली है। रविवार को कई दौर में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की स्थिति रही। यमुनापार इलाके में शनिवार को अधिकांश हिस्से में सूखा बना रहा।
किसानों की प्रतीक्षा
रविवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से दिन में उमस बरकरार रही हालांकि कि दोपहर बाद तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। जबकि नमी बढ़ने से रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली। किसान भी बोाई के लिए अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी तक जो कम बारिश हुई है, उसकी कुछ हद तक भरपाई अब होने वाली बारिश से हो जाएगी। इन तीन-चार दिनों में गरज-चमक की संभावना भी बनेगी。
तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश
यमुनापार इलाके में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश इलाके के अधिकांश हिस्से में सूखे की स्थिति रही, वहीं गौहनिया और आस पास में हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मानसून सक्रिय होने के बाद रविवार को सुबह से लेकर 11.30 बजे तक काले बादल छाए लेकिन कहीं पर मध्यम बारिश तो कभी बूंदाबांदी हुई। हफ्ते भर ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज शाम को एक बार फिर बादल छा गए हैं। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ इसी प्रकार रहेगा और कभी कभी बादल गरजने के साथ भी वर्षा हो सकती है। मानसून आ चुका है, अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार बारिश का दौर जारी रहा तो फसल उत्पादन पर ज्यादा प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।


