दक्षता भाषण में प्रत्याशियों ने किए अपने-अपने दावे
फूलपुर। बार एसोसिएशन फूलपुर के वार्षिक चुनाव के प्रत्याशियों ने तहसील सभागार में आयोजित दक्षता
बार एसोसिएशन फूलपुर के वार्षिक चुनाव के प्रत्याशियों ने तहसील सभागार में आयोजित दक्षता भाषण कार्यक्रम में अपने अपने दावे किए। फूलपुर तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में दक्षता भाषण का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 12 जून को होने वाले वार्षिक चुनाव के प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रख पक्ष में मतदान की अपील की। अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी विजय बहादुर यादव, रामराज तिवारी, राजेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पद के दो, महामंत्री पद के तीन, कोषाध्यक्ष पद के तीन, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के दो, प्रकाशन मंत्री पद के दो तथा ऑडिटर पद के तीन प्रत्याशियों ने इसमें सहभागिता की।
चुनाव में उक्त पदों के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए तेरह उम्मीदवार चुनाव में हैं। दक्षता भाषण के दौरान प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संघ के विकास और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन हनुमान प्रसाद पांडेय तथा संचालन सृष्टिनाथ ने किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव, सहायक चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ, सहायक चुनाव अधिकारी सृष्टिनाथ तिवारी, अरविंद यादव, धर्मराज यादव, महेश यादव, शिवपूजन तिवारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


