
बाढ़ ग्रस्त गांवों में पीएसी ने चलाया राहत अभियान
संक्षेप: Gangapar News - गंगा-टोंस के बढ़ते जलस्तर से हालात गंभीर, 80 प्रतिशत फसलें जलमग्न कौंधियारा/करछना, हिन्दुस्तान संवाद। यमुनापार
यमुनापार के करछना तहसील अंतर्गत तरहार परिक्षेत्र में गंगा और टोंस नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बसही, पतुलकी, नारायणपुर, कोटहा, लकटहां, बबुरा, नटका, खजुरौल समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र में अस्सी प्रतिशत से अधिक फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। साथ ही बसही-लकटहां मार्ग पर लगातार हो रहा भूमि धंसाव किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को जन्म दे रहा है। गांव बसही के ग्राम प्रधान हिमांशु सिंह की विशेष मांग पर एसडीएम करछना आकांक्षा सिंह के सहयोग से प्रशासन द्वारा 42वीं वाहिनी पीएसी, नैनी की बाढ़ राहत टीम को तैनात किया गया। टीम लीडर नारद पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को सघन बाढ़ राहत अभियान चलाया।

बाढ़ प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की गई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है। राहत कार्य में ग्राम प्रधान हिमांशु सिंह, चौकी प्रभारी पनासा परलोक चौधरी, उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव, आरक्षी दीपक जायसवाल, आलोक यादव, जितेंद्र यादव सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




