पति से विवाद के बाद लगा ली आग, नाजुक
लालापुर के अमिलिया तरहार गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद कमरे में जाकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जब तक घर वालों को जानकारी होती तब तक विवाहिता आग का गोला बन गई। आनन...
लालापुर के अमिलिया तरहार गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद कमरे में जाकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जब तक घर वालों को जानकारी होती तब तक विवाहिता आग का गोला बन गई। आनन फानन में उसे आग से बचाया गया तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
लालापुर के अमिलिया गांव निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी (29) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति दुर्गेश घर से बाहर चला गया। इसी बीच लक्ष्मी कमरे के अंदर गई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगते ही लक्ष्मी कमरे के अंदर आग का गोला बनकर चीखने चिल्लाने लगी। चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े तो लक्ष्मी की हालत देख सभी दंग रह गए। आनन फानन में उसे आग से बचाया तब तक लक्ष्मी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।