Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा
Gangapar News: (फोटो) नवाबगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थानों में तिरंगा शान से लहर
Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थानों में तिरंगा शान से लहराया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। भाजपा नेत्री एवं दीपांजली ग्रुप ऑफ कॉलेज, भगवतीपुर-श्रृंग्वेरपुर की प्रबंधक दीपा मौर्य ने क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। वहीं ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल में प्रबंधक योगेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रांजल पब्लिक स्कूल कसारी में प्रबंधक डॉ. आरके मिश्र, सत्यम विद्या मंदिर स्कूल पीथीपुर में प्रधानाध्यापक सुषमा मिश्रा, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल नवाबगंज में प्रबंधिका पूजा जायसवाल, आरडी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज नवाबगंज में प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में लीलावती स्कूल सेरावां में प्रबंधक संजीव मिश्र, गुरु नानक पब्लिक स्कूल नवाबगंज में प्रधानाध्यापक राजकुमार त्रिपाठी, केएलजेएम पब्लिक स्कूल नवाबगंज में प्रधानाचार्य आशीष जायसवाल, आरएस ग्लोबल स्कूल सम्हई में प्रबंधक, आरएन इंटर कॉलेज नवाबगंज में प्रधानाचार्य नंदलाल मौर्य तथा आरके ग्लोबल स्कूल नवाबगंज में प्रधानाध्यापिका राजकुमारी मौर्या ने तिरंगा फहराया। रामयश पीजी कॉलेज में प्रबंधक संगम मिश्र एवं सचिव विवेक मिश्र, मूला देवी रामेश्वर प्रसाद व शिवपति देवी आईटीआई मलाक बलऊ में संस्थापक एवं पूर्व अपर आयुक्त माताफेर, जीडीसीपी इंटर कॉलेज बिछिया में प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाठी, गंगा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी, विपिन चंद्रा इंटर कॉलेज नाननसई में प्रधानाचार्य भरत चंद्र मिश्र तथा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल शहजादपुर में प्रबंधक रवि पटेल ने ध्वजारोहण किया।

