Gangapar News: कोरांव में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद, कोरांव ब्लॉक पर प्रमुख/प्रशासक मुकेश कोल,

कोरांव में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
कोरांव में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

Gangapar News: तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद, कोरांव ब्लॉक पर प्रमुख/प्रशासक मुकेश कोल, थाना कोरांव में इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, थाना खीरी में इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, सीएचसी कोरांव पर अधीक्षक डॉ केवी सिंह, जीवन रेखा मेडिकेयर पर प्रबंधक डॉ अनिल पांडेय, चौधरी शिव जोखन सिंह इंटर कॉलेज जवाइन में स्कूल के संस्थापक उदित नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व बच्चों ने स्कूल से लपरी नदी तक प्रभातफेरी निकाली। जिसमे सह व्यवस्थापक सुरेन्द्र सिंह और प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत कोरांव पर चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने कार्यालय पर झंडा फहराकर स्वतंत्रता ग्राम सेनानियों को याद करते हुए आजादी के संघर्ष की गाथा पर प्रकाश डाला।

इसी तरह आद्या प्रसाद इंटर कॉलेज देवघाट धूस में प्रबंधक सुभाष पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह, गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव में प्रधानाचार्य डॉ साबिर अली, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो में प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह, बेलन नहर प्रखंड कार्यालय कोरांव में एसडीओ द्वितीय अजय कुमार, बचपन पब्लिक स्कूल तराव में प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, केबी सिंह इंटर कॉलेज मानपुर में प्रबंधक पृथ्वी पाल सिंह, एसजे पब्लिक स्कूल टीकर में प्रबंधक नागेश्वर प्रसाद, महेंद्र सिंह यादव ला डिग्री कॉलेज तराव में प्रबंधक कमला प्रसाद यादव, शिव जियावन इंटर कॉलेज लेड़ियारी में प्रबंधक दीपक भूरतिया, राम चरन इंटर कॉलेज कैथवल लेड़ियारी में प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह, चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज टीकर में प्रधानाचार्य बाल कृष्ण सिंह, मां लखवनती बालिका विद्यालय गाढा में प्रधान लिपिक जनेश्वर सिंह, सीडीपीओ कार्यालय कोरांव पर सीडीपीओ योगेन्द्र दिवेदी, जेबी इंडेन गैस एजेन्सी तरांव पर प्रबंधक मेदनी भूषण सरोज, मन्नत हास्पिटल लेड़ियारी में प्रबंधक कमरूददीन अंसारी, कृपा शंकर इंडेन गैस एजेन्सी अयोध्या कोरांव पर प्रबंधक श्री कृष्ण त्रिपाठी, दिशा गैस एजेन्सी बैदवार पर प्रबंधक प्रेम शंकर सिंह एडवोकेट तथा अमिलिया पाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे प्रधान अध्यापक महेंद्र मौर्य ने ध्वजारोहण किया。

सबसे सामान्य प्रश्न

✦कहाँ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया?−
ध्वजारोहण कार्यक्रम तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: कोरांव में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस