ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारमछली पकड़ने को लेकर मछुवारों में विवाद, फायरिंग

मछली पकड़ने को लेकर मछुवारों में विवाद, फायरिंग

गंगा नदी में मछली पकड़ने को लेकर मछुवारों में विवाद हो गया। पुलिस के सामने दूसरे पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। लेकिन स्थानीय पुलिस ने घटना में फायर होने से इनकार किया...

मछली पकड़ने को लेकर मछुवारों में विवाद, फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 27 Dec 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा नदी में मछली पकड़ने को लेकर मछुवारों में विवाद हो गया। पुलिस के सामने दूसरे पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। लेकिन स्थानीय पुलिस ने घटना में फायर होने से इनकार किया है।

श्रृंगवेरपुर में मछवारे नाव से गंगा की धारा में मछली पकड़ने गए थे। दूसरी तरफ गंगापार की ओर से भी मछुवारे मछली पकड़ रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग श्रृंगवेरपुर घाट पर लौटने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना यूपी 100 डायल पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आरोप है कि विपक्षीगणों की ओर से पुलिस की मौजूदगी में फायर किया गया। मामले में इंस्पेक्टर नवाबगंज शिशुपाल शर्मा का कहना है कि मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। फायर की सूचना गलत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें