Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFirst Step Training Camp for Scouts and Guides in Prayagraj
स्काउट गाइड को देश सेवा के लिए किया गया तैयार

स्काउट गाइड को देश सेवा के लिए किया गया तैयार

संक्षेप:

Gangapar News - प्रशिक्षण मांडा। भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्य आयुक्त प्रयागराज व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज

Dec 20, 2025 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्य आयुक्त प्रयागराज व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के निर्देश पर 18 से 20 दिसम्बर तक पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर, चकडीहा, मांडा रोड में प्रथम सोपान कब, बुलबुल स्काउट व गाइड का प्रशिक्षण शिविर जिला सचिव डा पीपी सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, स्काउटिंग गाइडिंग, आंदोलन की जानकारी, सिद्धांत, दांया हाथ मिलाना, पेट्रोल सिस्टम, प्रथम सोपान की गांठें, कैंप फायर आदि विषयों पर स्काउट को प्रशिक्षण देकर गाइड किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशीष कुमार तिवारी व प्रधानाचार्य विजय श्याम द्विवेदी ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्र तथा छात्राओं को अनुशासन तथा विषम परिस्थितियों में देश सेवा के लिए तैयार रहने तथा उनके आत्म निर्भरता के लिए सहायक सिद्ध होगा।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को रोडवेज और रेलवे की नौकरी में वरीयता दी जाती है। सहायक प्रशिक्षक पीयूष कुमार सिंह व गौरव कुमार ने विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संदीप कुमार पांडेय, आकाश पांडेय, धनंजय ओझा, अवनीश उपाध्याय, सूर्य देव प्रजापति, प्रियंका पांडेय, नेहा मिश्रा, जया मिश्रा, आयुषी सिंह, ज्योति यादव, रीतू सिंह, अर्पिता मिश्रा, साधना, विजयानंद पांडेय, लालजी यादव, तनु, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;